खगड़िया: जनसमाधान शिविर में 287 आए आवेदन 94 किए गए निष्पादित

Jan 14, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

खगड़िया के मानसी प्रखंड में आयोजित जन समाधान शिविर में 287 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 94 का निष्पादन किया गया। श्रम और उद्यान विभाग से कोई आवेदन नहीं आया, जबकि चिकित्सा विभाग के दो और मनरेगा से संबंधित 50 आवेदन मौके पर ही निपटाए गए। शिविर में 93 सामान्य रोगियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

खगड़िया: जनसमाधान शिविर में 287 आए आवेदन 94 किए गए निष्पादित

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत में बुधवार को आयोजित जन समाधान शिविर में 287 आवेदन आए। वही 94 का निष्पादन किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि दुर्गा मंदिर प्रांगण बलहा, मानसी में आयोजित शिविर में श्रम विभाग के 30 व उद्यान विभाग के1एक भी आवेदन नहीं आये। जबकि आपूर्ति विभाग के 30 में 20 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जीविका मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्राम संगठन प्रमाण पत्र के 14 में सभी 14 का निष्पादन किया गया। वही मनरेगा से संबंधित अधुरा बकरी शेड का चार एवं एक आधार सुधार आवेदन पत्र प्राप्त हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिकित्सा विभाग का दो आवेदन मिला। जबकि शिविर में 93 सामान्य रोगी की स्वास्थ्य जांच कर दवाईयां दी गई। शिक्षा विभाग से कोई आवेदन नहीं आया। मनरेगा विभाग के 75 में 50 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। आधार शुद्धिकरण 100 में 10 व केवाईसी कार्य छह में सभी निष्पादित कर दिए गए। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र का कोई आवेदन नहीं आया। बाल विकास से छह, जल आपूर्ति से संबंधित चार तथा बिजली विभाग के 20 आवेदन आए। जिसका शिविर में निष्पादन नहीं हो सका। इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौतमी सिंघल, मुखिया राजेश भारती, जीविका प्रखंड समन्वयक घनश्याम, वार्ड सदस्य गुड्डू साह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।