अररिया: धर्म की रक्षा के लिये प्रभु ने किया कृष्ण का अवतार धारण: आचार्य

Mar 01, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

फारबिसगंज के शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन भक्तों की भारी भीड़ जुटी। कथावाचक पंड़ित रोहितानन्द जी महाराज ने भगवान कृष्ण के अवतार की चर्चा की और बताया कि भगवान अजन्मा हैं। इस अवसर पर कई श्रद्धालु एवं यजमान भी उपस्थित थे।

अररिया: धर्म की रक्षा के लिये प्रभु ने किया कृष्ण का अवतार धारण: आचार्य

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के पटेल चौक, दसआना कचहरी स्थित शिव मंदिर में जारी सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन रविवार को भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई। छठे दिन की कथा सुनाते हुए वाराणसी से पधारे कथावाचक पंड़ित व आचार्य रोहितानन्द जी महाराज ने बताया हमारे प्रभु धर्म की रक्षा के लिये कृष्ण अवतार धारण किये। कृष्ण अवतार धारण करके यशोदा के पास रहकर भगवान ने संसार को संदेश दिया कि भगवान अजन्मा है, और मानव को भाती मां के गर्भ से जन्म नहीं लेता। मां के हृदय में आकर निज इच्छा से चिन्मय शरीर धारण करते हैं।

इस मौके पर सहयोगी पं. विमलेश झा,भरत,राजीव, दिनेश के अलावे मुख्य यजमान सह शिव मंदिर के पुजारी पंड़ित सुरेश झा ,सुशीला देवी के अलावे प्रभु प्रसाद,जगदीश गुप्ता,अभिमन्यु गुप्ता,अंजनी गुप्ता, शिवम गुप्ता,अंकित गुप्ता,उज्ज्वल चौधरी, पंचम मंदिरवाल, तेज नारायण झा,तेज नारायण गुप्ता, गणेश गुप्ता,बबलू झा,बजरंग दास,शांतु झा,घणेश्वर झा,घनश्याम झा ,सुशील साह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।