मधेपुरा : आग लगने 6 घर जलकर राख, लाखों का सामान राख
मधेपुरा के मुरहो ग्राम पंचायत में भीषण आगलगी के कारण गजेंद्र यादव के तीन पुत्रों के छह घर जलकर राख हो गए। आग में मोटरसाइकिल, पंपसेट, चारा काटने की मशीन, अनाज, नकद एवं जेवरात समेत लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मधेपुरा। सदर प्रखंड अंतर्गत मुरहो ग्राम पंचायत के पररिया टोला दीना पट्टी वार्ड 2 में भीषण आगलगी की घटना हुई। इस अगलगी में गजेंद्र यादव के तीन पुत्र भूषण यादव, रौशन यादव और मनीष कुमार के कुल छह घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की चपेट में आकर घर में रखी दो मोटरसाइकिल, एक पंपसेट, चारा काटने की मशीन, लगभग दस क्विंटल अनाज, जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात, करीब 50 हजार रुपये नकद एवं जेवरात समेत अनुमानित दस लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन से पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


