
खगड़िया: माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़
महेशखूंट में माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान के लिए उमड़ी। भक्तों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई और राम ध्वनि यज्ञ का आयोजन किया। स्थानीय पंडित के अनुसार, इस दिन स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में शुभता आती है।
महेशखूंट। महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेम्हा बन्नी, धर्मपुर बन्नी वह झिकटिया पंचायत के पतला,भदलय गंडक में माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय होते ही बन्नी गंगा घाट पर गंगा में डुबकी लगाने आई। श्रद्धालुओं ने बताया कि माघी पूर्णिमा पवित्र दिन होता है। इस दिन हिंदू धर्म में गंगा स्नान के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। माघी पूर्णिमा पर, गंगा घाट पर दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और दिन भर चहल-पहल रही। इस अवसर पर गंडक घाट किनारे राम ध्वनि यज्ञ का आयोजन किया गया।पवित्र
नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं रामध्वनी यज्ञ में हवन कर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर श्रृंगार, फल-फूल व मिठाईयां समेत दर्जनों दुकानदार दुकान लगाई गई थी। श्रद्धालुओं गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रंग-बिरंगे परिधानों में गंडक नदी संहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। स्थानीय पंडित कमल किशोर ने बताया माघी पूर्णिमा का गंगा स्नान बहुत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में शुभता आती है। बताया गया कि माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। सुबह के समय किया गया स्नान शरीर से नकारात्मक ऊर्जा, तनाव और थकान को दूर करता है। धार्मिक रूप से यह माना गया है कि जल में डुबकी लगाने से मन, वचन और कर्म तीनों की शुद्धि होती है। दान और दीपदान का विशेष महत्व है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




