बूढ़ानाथ मसानी काली मंदिर में 61 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

Feb 23, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

आयोजन में कई जिलों से पहुंचे थे बटुक आशीर्वाद देने के लिए पूर्व मंत्री

बूढ़ानाथ मसानी काली मंदिर में 61 बटुकों का हुआ सामूहिक उपनयन संस्कार

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच की ओर से रविवार को बूढ़ानाथ मसानी काली मंदिर परिसर में सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। मंच द्वारा आयोजित 20वां सामूहिक उपनयन संस्कार था। मंच के अध्यक्ष डॉ. पीएन पाण्डेय ने बताया कि उपनयन संस्कार में भागलपुर, बांका, नवगछिया, गोड्डा सहित विभिन्न जिलों से आए कुल 61 बटुकों का पूरे रीति-रिवाज के साथ गुरुधाम के पंडित अमित पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई ब्राह्मण परिवार आर्थिक कारणों और समय के अभाव के चलते अपने बच्चों का उपनयन संस्कार सही आयु में नहीं करा पाते हैं।

ऐसे परिवारों को ध्यान में रखते हुए संस्था प्रत्येक वर्ष सामूहिक रूप से यह आयोजन करती है, ताकि नाममात्र के पंजीकरण शुल्क पर सभी इच्छुक परिवार अपने बच्चों का संस्कार करा सकें। वहीं, कार्यक्रम में बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित डॉ. विकास पांडे और संतोष दुबे उपस्थित रहे। मौके पर राहुल तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, बुलबुल कुमार चौधरी, चंद्रशेखर पाण्डेय, पंकज पांडे, संतोष चौधरी, राशबिहारी दुबे, राजेंद्र पाण्डेय, मीडिया प्रभारी निशित मिश्रा, धीरज मिश्रा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।