अररिया: राजस्थान के पोखरण सें आये श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अररिया आरएस स्थित श्री महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम मंदिर में श्रद्धालुओं का जत्था हनुमान जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए आया। 31 मार्च से 9 अप्रैल तक चले इस समारोह में पूजा-अर्चना, सामूहिक पाठ और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं का जत्था पोखरण, राजस्थान से आया।

अररिया: राजस्थान के पोखरण सें आये श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया आरएस स्थित श्री महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम मंदिर में दो सप्ताह पूर्व पोखरण राजस्थान से आये श्रद्धालुओं का जत्था जयकारे लगाते हुए शनिवार को वापस रवाना हुए। 90 के दशक सें श्री महारथी मारुति सेवा सदन मंदिर अररिया में प्रतिवर्ष राजस्थान, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों सें श्रद्धालु हनुमान जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने के लिए अररिया आते हैं । इसमें राजस्थान सें आये श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या होती है। इस वर्ष भी राजस्थान सें आचार्यों , पंडितों के अलावा कई श्रद्धालु आये । बता दें कि बिहार के अररिया और राजस्थान में पोकरण दोनों जगहों में श्री महारथी सेंवा सदन आश्रम मंदिर है ।

इस वर्ष महारथी मारुति सेवा सदन अररिया आरएस में 31 मार्च को हनुमान जन्मोत्सव समारोह शुरू हुआ था। इस दौरान मंदिर में पीठ स्थापना, गणपति पूजा अर्चना, गुरु पूजा अर्चना , हनुमंत पूजा अर्चना छप्पन भोग, रूद्राभिषेक, लक्षमी नारायण पूजा, सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ, हनुमान चलीसा का सामूहिक पाठ,बजरंग बाण का सामूहिक पाठ, सीताराम पूजन अर्चना , अग्नि स्थापना हवन, पूर्णाहुति, धार्मिक वैदिक अनुष्ठान किया गया, शोभायात्रा, नगर भोज के साथ 9 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।