सुपौल: शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार, नशामुक्त समाज बनाएं युवा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनपुर उत्तर पंचायत में रविवार को एक दिवसीय जलसा आयोजित हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने शिक्षा और सामाजिक सुधार पर जोर दिया। नशामुक्त समाज और दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश दिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल रहा।

सुपौल: शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार, नशामुक्त समाज बनाएं युवा

किशनपुर से आयूष कुमार की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र की किशनपुर उत्तर पंचायत स्थित पीरगंज ईदगाह मैदान में रविवार को एक दिवसीय विशाल जलसा का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इमारत-ए-शरिया बिहार, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अमीर-ए-शरीयत एवं खानकाह रहमानी के सज्जादा नशीं हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के आगमन से लोगों में उत्साह रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कारी रिजवान अहमद द्वारा खुतबा-ए-इस्तकबालिया पेश कर की गई। अपने संबोधन में अमीर-ए-शरीयत ने दीन की तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा को भी आवश्यक बताते हुए युवाओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने नशाखोरी को सामाजिक बुराई बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। जलसे में सामाजिक सुधार, राष्ट्रीय एकता और नैतिक मूल्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान एक दहेजमुक्त विवाह भी संपन्न कराया गया, जिसके माध्यम से समाज को सादगीपूर्ण विवाह और दहेज प्रथा के विरोध का संदेश दिया गया। जलसे में विभिन्न उलेमा-ए-कराम सहित हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।