
अररिया : फारबिसगंज शाखा को मिला उत्कृष्ट शाखा सहित अन्य छह पुरस्कार
फारबिसगंज में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति का 20 वां प्रांतीय अधिवेशन सफल रहा। इस सम्मेलन में फारबिसगंज शाखा को पिछले दो वर्षों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छह पुरस्कार मिले। अध्यक्ष अनिता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष घोषित किया गया और सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है।
फारबिसगंज, एक संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, बिहार प्रदेश का 20 वां प्रांतीय अधिवेशन सीतामढ़ी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस प्रांतीय सम्मेलन में फारबिसगंज शाखा द्वारा बीते दो वर्षों के दौरान किये गए उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन को ले छह प्रांतीय पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है। अधिवेशन से लौटने के उपरांत फारबिसगंज शाखा की अध्यक्षा अनिता अग्रवाल एवं सचिव अंजू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिवेशन में फारबिसगंज शाखा के साथ-साथ जोगबनी, भागलपुर, मुंगेर,बेतिया, पूर्णिया, जयनगर, बेगूसराय,रक्सौल, पटना,दरभंगा, पटना सिटी, पुपरी, मोतिहारी, दरभंगा, खगड़िया, सुपौल, अररिया,बगहा,मुजफ्फरपुर, बखरी,कटिहार आदि शाखाओं की करीब 3 सौ से ज्यादा महिला प्रतिनिधि शामिल हुई थी।
अधिवेशन का शुभारंभ उड़ीसा के बालासर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीणा गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष सुमन सर्राफ एवं अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप प्रज्वलित कर सभी पदाधिकारी को भागलपुरी शिल्क दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया एवं सीतामढ़ी में सीता माता के उद्भव एवं अन्य दर्शनीय स्थलों की पूर्ण जानकारी भी दी गई तथा सभी शाखा बहनों को उनके शाखा में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित भी किया गया। बताया कि फारबिसगंज शाखा को उनके दो साल के कार्यकाल मैं उत्कृष्ट छह कार्यों के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया एवं अध्यक्ष अनीता अग्रवाल को उनके बेहतरीन दिशा निर्देश के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष घोषित कर भागलपुरी दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर फारबिसगंज शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा सम्मान प्रदान किया गया,इस पूरे प्रकरण की संपूर्ण जानकारी शाखा सचिव अंजु गोयल एवं कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने दी। इधर फारबिसगंज शाखा को उत्कृष्ट शाखा का सम्मान मिलने से संपूर्ण शाखा सदस्यों में काफी ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। अगले सत्र में पूरे जोर-शोर से कार्य करने का उत्साह भी साफ साफ झलक रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




