अररिया : विराटनगर में मारवाड़ी सेवा सदन का रजत जयंती समारोह धूमधाम से सम्पन्न
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
मारवाड़ी सेवा सदन विराटनगर का रजत जयंती समारोह भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि परशुराम खापुङ ने संस्था के 25 वर्षों के सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट मारवाड़ी सेवा सदन विराटनगर का रजत जयंती समारोह अत्यंत गरिमामय और भव्य माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।समारोह के मुख्य अतिथि कोशी प्रदेश प्रमुख परशुराम खापुङ ने अपने संबोधन में संस्था के 25 वर्षों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी सेवा सदन ने समाजसेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


