अररिया: शादी का प्रलोभन देकर दो भाईयों ने विवाहिता से किया यौन शोषण
पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर दो भाइयों ने एक शादीशुदा महिला का यौन शोषण किया। पीड़िता ने शनिवार को थाने में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिसमें दो भाई शामिल हैं। आरोप है कि एक भाई ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।

पलासी, एक संवाददाता पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का प्रलोभन देकर शादीशुदा महिला के साथ दो भाई द्वारा यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शनिवार की शाम पीड़िता ने पलासी थाना में दोनों आरोपी भाई सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में मु नाजम, मु अलीम सहित मु हेलाल व मु ऐयूब शामिल हैं। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व से मु नाजम का मेरे घर आना जाना था। तभी हम दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी क्रम में शादी का प्रलोभन देकर हमारे साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
साथ ही हम दोनों के बीच भीडीओ कॉल पर भी बातें हो रही थी। उसने अश्लील फोटो व वीडीओ बना लिया। इसी फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच मु अलीम भी मेरे घर आने - जाने लगा। साथ ही उसने मेरे साथ संबंध बनाने लगा। इस मामले को लेकर बीते 14 नवम्बर को मु नजाम के घर जाकर उनके स्वजनों को बतायी तो उक्त लोगों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारु हो गये। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




