पूर्णिया: दो नाबालिग बच्चों सहित महिला लापता, अपहरण का मामला दर्ज

Jan 18, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड 3 से एक विवाहित महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। पति ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पत्नी और बच्चों के अपहरण का संदेह जताते हुए पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पूर्णिया:  दो नाबालिग बच्चों सहित महिला लापता, अपहरण का मामला दर्ज

भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 से एक विवाहित महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ लापता हो गई। इसे लेकर महिला के पति ने भवानीपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। अपहृत महिला के पति रूपौली निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह तीन महीने पूर्व रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश गया था। जाते समय वह पत्नी और दोनों नाबालिग बच्चों को भवानीपुर वार्ड 3 स्थित अपने ससुराल में छोड़ा था। बीते 11 जनवरी को उनके ससुर ने फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे अचानक घर से लापता हैं।

जानकारी मिलते ही वह भवानीपुर पहुंचा और पत्नी व बच्चों की तलाश शुरू की। उसने बताया कि खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव निवासी जितेंद्र मंडल अपने दो सहयोगियों दिलखुश प्रजापति एवं पवन मंडल के साथ मिलकर उनकी पत्नी और दोनों बच्चों का अपहरण कर कहीं छुपा कर रखा है। पति ने आशंका जताई है कि अपहरणकर्ता उनकी पत्नी और बच्चों के साथ किसी भी समय कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि सुमित कुमार के आवेदन पर थाना कांड संख्या 09/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता और बच्चों की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को सुरक्षित बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।