ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबीसीई के नए प्राचार्य के सामने कई चुनौतियां

बीसीई के नए प्राचार्य के सामने कई चुनौतियां

नववर्ष पर भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को डॉ. एमके झा के रूप में नया प्रभारी प्राचार्य मिल गया है। कॉलेज खुलते ही इनके पास कई सारी चुनौतियां...

बीसीई के नए प्राचार्य के सामने कई चुनौतियां
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 02 Jan 2021 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, वरीय संवाददाता

नववर्ष पर भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को डॉ. एमके झा के रूप में नया प्रभारी प्राचार्य मिल गया है। कॉलेज खुलते ही इनके पास कई सारी चुनौतियां होंगी। वहीं नये प्राचार्य के मिलने से कॉलेज का माहौल भी बदलने की उम्मीद है।

जानकारी हो कि पूर्व प्राचार्य निर्मल कुमार का पहले का कार्यकाल काफी विवादों में रहा है। कई बड़ी घटनायें भी हुईं। दूसरे कार्यकाल में वह प्रभारी प्राचार्य के रूप में कुछ महीने तक ही रहे। इस दौरान लॉकडाउन होने के कारण छात्रों का इंजीनियरिंग कॉलेज में आना-जाना नहीं था। 31 दिसंबर को डॉ. निर्मल कुमार सेवानिवृत हुये तो उन्होंने अपना प्रभार कॉलेज के सीनियर शिक्षक डॉ. एमके झा को दे दिया। डॉ. एमके झा 15 साल से इस कॉलेज में हैं और वह मधेपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कॉलेज चल रहा है, उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं किया जायेगा। वित्तीय शक्ति नहीं है, इसलिये खास कुछ नया नहीं किया जा सकेगा। लेकिन ट्रिपल आईटी या सरकार की ओर से कोई स्कीम आयेगी तो दोनों संस्थान मिलकर काम करेंगे। इसका लाभ यहां के बच्चों को जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि विभाग जल्द ही किसी अन्य व्यक्ति को यहां का प्राचार्य बनाकर भेज देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें