सैंडिस कंपाउंड में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव नौ मार्च से

Feb 27, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर में 9, 10 और 11 मार्च को तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। इसमें संगीत संध्या, शैक्षणिक गतिविधियाँ, चित्रकला प्रतियोगिता और प्रदर्शनी शामिल होंगी। स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे। केवल पंजीकृत कलाकार ही कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे।

सैंडिस कंपाउंड में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव नौ मार्च से

भागलपुर । जिला प्रशासन और कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। यह महोत्सव नौ, 10 और 11 मार्च को होगा। कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि कार्यक्रम में संगीत संध्या, शैक्षणिक, मंजूषा जन-जागरूकता, प्रदर्शकला व दृश्य कला प्रतियोगिता, मंजूषा चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर स्थानीय उत्पादों की बिक्री होगी। बाल, किशोर, युवा और वरिष्ठ कलाकारों के लिए मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। चयनित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। संगीत संध्या व मंजूषा से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों में केवल वैसे कलाकर ही भाग ले सकेंगे, जिन्होंने कला एवं संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।