Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMandatory Meeting for School Principals in Kajra Attendance and Documentation Required
लखीसराय : कजरा शिक्षांचल में प्रधानाध्यापकों की अनिवार्य बैठक

लखीसराय : कजरा शिक्षांचल में प्रधानाध्यापकों की अनिवार्य बैठक

संक्षेप:

कजरा में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की अनिवार्य बैठक आज पूर्वाह्न 11 बजे बीआरसी कजरा में होगी। बैठक में जनवरी माह की अनुपस्थिति विवरणी और संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अनुपस्थित रहने या आवश्यक दस्तावेज न देने पर विद्यालय प्रधान की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।

Jan 19, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कजरा, एक संवाददाता। कजरा शिक्षांचल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य बैठक आज मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से बीआरसी कजरा में आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की जाएगी। वहीं सभी विद्यालय प्रधानों को अपने-अपने विद्यालय से संबंधित जनवरी माह की अनुपस्थिति विवरणी तथा चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा तीन प्रतियों में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यह निर्देश नियोजित शिक्षकों को छोड़कर सभी प्रकार के शिक्षकों पर लागू होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही स्थानांतरित शिक्षकों से संबंधित विवरण विशेष व स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।अनुपस्थिति विवरणी में यह उल्लेख अनिवार्य होगा कि संबंधित शिक्षक किस तिथि से विद्यालय से कार्यमुक्त हुए, उनका स्थानांतरित विद्यालय का नाम तथा जिले का नाम क्या है। वहीं स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी अलग से तैयार कर बैठक में जमा करनी होगी, ताकि अभिलेखों का समुचित संधारण किया जा सके। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कजरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित रहने या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रधान की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।