टीएमबीयू में शिक्षकों को हफ्ते में 40 घंटे अनिवार्य है कक्षा
भागलपुर, वरीय संवाददाता लोकभवन का निर्देश टीएमबीयू में भी लागू करने के लिए अधिसूचना

भागलपुर, वरीय संवाददाता लोकभवन का निर्देश टीएमबीयू में भी लागू करने के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई है। निर्देश के मुताबिक हर दिन शिक्षकों को कम से कम पांच घंटे अनिवार्य कक्षा लेनी है। हफ्ते में कम से कम 40 घंटे पढ़ाने की ड्यूटी तय की गई है। प्रत्येक कॉलेज और पीजी विभागों को शैक्षणिक वर्ष में 180 दिनों तक मॉनिटरिंग करनी है। टीएमबीयू सहित राज्य के सभी विवि के लिए लोकभवन ने सात अप्रैल को अधिसूचना जारी की थी। सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय ने सभी कॉलेजों और पीजी विभागों को पत्र जारी किया है।लोकभवन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है, ताकि शैक्षणिक सत्र दुरूस्त किया जा सके।
नए निर्देश को प्रत्येक कार्य दिवस, हफ्ते और एक शैक्षणिक वर्ष के आधार पर लागू किया गया है। प्रतिदिन दिन की हाजिरी में पांच घंटे की कक्षा का जिक्र होगा। साथ ही कहा गया है कि वार्षिक जरूरी के हिसाब से यह व्यवस्था प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में 30 हफ्ते यानि 130 कार्य दिवस तक लागू रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


