ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनाम रख लेने से मनुष्य के चरित्र नही बदलता- बहन धर्मरक्षिता

नाम रख लेने से मनुष्य के चरित्र नही बदलता- बहन धर्मरक्षिता

रामपुर खुर्द पंचायत के कंझिया गांव में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्ररक्षा वैदिक यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को बहन धर्मरक्षिता ने प्रवचन देते हुए कहा कि नाम रखने से मनुष्य का चरित्र नहीं बदलता है। मनुष्य के...

नाम रख लेने से मनुष्य के चरित्र नही बदलता- बहन धर्मरक्षिता
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 02 Dec 2018 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर खुर्द पंचायत के कंझिया गांव में चल रहे चार दिवसीय राष्ट्ररक्षा वैदिक यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को बहन धर्मरक्षिता ने प्रवचन देते हुए कहा कि नाम रखने से मनुष्य का चरित्र नहीं बदलता है। मनुष्य के कर्म से ही चरित्र का निर्माण होता है। वहीं उत्तरप्रदेश के बिजनौर से आए वैदिक प्रवचनकर्ता कुलदीप विद्यार्थी के आह्वान पर ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे मृत्यु भोज नहीं करेंगे और न ही किसी मृत्यु भोज में शामिल होंगे। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और पूर्व उपमहापौर डॉ. प्रीति शेखर पहुंचीं। प्रीति शेखर ने कहा कि हमारी संस्कृति वेदों पर आधारित है। वेद ही हमें धर्मग्रंथों के बारे में शिक्षा देती है। सुबह नौ से 11 बजे तक यज्ञ में सैकड़ों लोगों ने आहुति देकर सभी मनुष्यों के कल्याण की कामना की। 11 से दोपहर दो और शाम चार से रात नौ बजे तक प्रवचन व भजन का आयोजन किया गया। मौके पर व्यासदेव यादव, गावस्कर भारती, कुलदीप मंडल, रामदेव साह, वेदप्रकाश भगत व गणेश गुप्ता मौजूद थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें