Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMakar Sankranti Celebrations in Singheshwar Devotion Charity and Community Spirit
मधेपुरा: मकरसंक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया

मधेपुरा: मकरसंक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया

संक्षेप:

सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर मकरसंक्रांति पर्व धूम धाम

Jan 14, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर मकरसंक्रांति पर्व धूम धाम मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने सुबह से ही सिंहेश्वर मंदिर में पूजा पाठ कर अपने एवं अपने प्रियजनों की सुख शांति की कामना मांगी। वहीं सभी मंदिरों में भगवान को भी भोग लगाया गया। मंदिर में धूप खिलने के बाद श्रद्धांलुओं भीड़ लगी रही। वहीं इस अवसर विभिन्न जगहों पर गरीबों के बीच कंबल शक्कर आदि दान किया गया। सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष सह बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल ने अपने आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों के बीच भोजन और ठंड से बचने के लिए 251 पीस कंबल साधु और संतो को दान किया साथ ही गरीबों भोजन भी कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साधु संतो ने कहा की दिलीप कुमार खंडेलवाल हर वर्ष गरीबों को दान पुण्य करते हैं। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे से मिलकर उन्हें मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। साथ ही इस पर्व के दौरान दही-चूड़ा एवं तिलकुट का आंनद लिया गया। इस दौरान अरुण खंडेलवाल, गौतम खंडेलवाल, गोविंद खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, समीर खंडेलवाल सहित अन्य ने दान पुण्य किया।