Bhagalpur News: रेलवे अंडरपास डायवर्जन मोड़ पर ट्रक का गुल्ला टूटा, चार घंटे तक लगा जाम

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: जेसीबी से हटाया गया खराब ट्रक फिर वाहनों का परिचालन हुआ सामान्य जाम में स्कूली

Bhagalpur News: रेलवे अंडरपास डायवर्जन मोड़ पर ट्रक का गुल्ला टूटा, चार घंटे तक लगा जाम

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरपास डायवर्जन मोड़ पर बुधवार की अहले सुबह एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने से करीब चार घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक सड़क के बीचोंबीच खराब होकर खड़ा हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण स्कूल बसें, भारी वाहन और अन्य बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। वहीं छोटे वाहन बगल से बनाए गए डायवर्जन मार्ग से किसी तरह गुजरते रहे। भारी वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों, वाहन चालकों तथा स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट गई।

पुलिस ने छोटे वाहनों को डायवर्जन मार्ग से निकाला, जबकि खराब ट्रक को हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और वाहनों का परिचालन पुनः सुचारु रूप से शुरू हो सका।स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे अंडरपास डायवर्जन मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है। ऐसे में किसी वाहन के खराब हो जाने पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्थायी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अंडर रेल पुल डायवर्जन संकरा होने की वजह से प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। खराब ट्रक को हटवाकर जाम छुड़वाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।