अररिया: रेड लाइट एरिया में अनैतिक धंधे का भंडाफोड़, प्राथमिकी दर्ज

Apr 04, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया में छापेमारी के दौरान 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। 7 लड़कियों को इस अनैतिक धंधे से मुक्त किया गया, जिनमें 6 नाबालिग हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पूरी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

अररिया: रेड लाइट एरिया में अनैतिक धंधे का भंडाफोड़, प्राथमिकी दर्ज

फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारसिगंज रेड लाइट एरिया में शुक्रवार की रात की गयी छापेमारी व अनैतिक देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस कार्रवाई में कुल 16 महिलाओं और 13 पुरुषों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि 7 लड़कियों को इस अवैध धंधे से मुक्त कराकर रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू की गई लड़कियों में छह नाबालिग और एक बालिग शामिल बताये गये हैं। अधिकारियों के अनुसार रेस्क्यू की गई लड़कियों में कई बिहार के बाहर अन्य प्रदेशों की रहने वाली हैं, जिन्हें इस धंधे में जबरन धकेला गया था।

छापेमारी के दौरान 12 मोबाइल फोन समेत देह व्यापार में इस्तेमाल होने वाली कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।इन दलालों को भेजा गया जेल-कार्रवाई के दौरान जिन दलालों और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उनमें सनाउल अंसारी, मोहम्मद अब्बास, मोहर्रम खलीफा, मोहम्मद मौसम, मोहम्मद अहमद आलम, मोहम्मद असलम, अब्दुल गफ्फार, शाहनवाज आलम, मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद नबीउल्लाह, मोहम्मद मोफिल और मुसिब राजा शामिल हैं।कई थानों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई-इस छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी, प्रेमचंद थाना अध्यक्ष यातायात, पूजा कुमारी, थानाध्यक्ष एससी/एसटी,कुमारी अंचला, थाना प्रभारी, महिला थाना अध्यक्ष, तकनीकी शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, दरोगा कुमारी बबिता, आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रभात कुमारी, अवधेश कुमार सिंह, उपेंद्र शर्मा और दीपक कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।क्या कहते हैं फारबिसगंज एसडीपीओ:फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि बाल मित्र संस्था पटना द्वारा दी गई सूचना के आधार पर यातायात डीएसपी के नेतृत्व में चिह्नित स्थलों पर छापेमारी की गई। रेस्क्यू की गई लड़कियों को सुरक्षित स्थान सीडब्लूसी भेजा जा रहा है। जबकि इन सभी को न्यायिक हिरासत में। कहा पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।