Bhagalpur News: कटिहार : 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फलका से आशीष कुमार की रिपोर्ट फलका। एक संवाददाता सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून

Bhagalpur News: कटिहार : 18 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Bhagalpur News: फलका से आशीष कुमार की रिपोर्ट सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने के लिए फलका पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला की पहचान फलका थाना क्षेत्र के रहटा गांव निवासी के रूप में हुई है।पुलिस ने उसके पास से कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार सुमन ने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि एक महिला गेड़ाबाड़ी की ओर से विदेशी शराब लेकर रहटा गांव की तरफ जा रही है।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बल के साथ घेराबंदी की गयी।इस दौरान स्टेट हाइवे -77 पर गोपालपट्टी नहर पुल समीप पुलिस वाहन को देखकर एक महिला भागने और छिपने का प्रयास करने लगी।जिसे महिला बल के सहयोग से तुरंत हिरासत में ले लिया गया।जब महिला के पास मौजूद दो प्लास्टिक के झोलों और एक बैग की तलाशी ली गई, तो कुल अठारह लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार महिला को चिकित्सीय जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।पुलिस इलाके में शराब के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।