भागलपुर: निजी भूमि पर अंडरग्राउंड खुदाई के दौरान ढहा हथिया नाले की दीवार

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर के वार्ड 20 के खरमनचक इलाके में रविवार को निजी भूमि पर अंडरग्राउंड बेसमेंट की खुदाई के दौरान हथिया नाले की दीवार टूट गई। इससे नाले का पानी गड्ढे में भर गया, जिससे मजदूरों को जल्दी निकलना पड़ा। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम को सूचना दी।

भागलपुर: निजी भूमि पर अंडरग्राउंड खुदाई के दौरान ढहा हथिया नाले की दीवार

भागलपुर। वार्ड संख्या 20 स्थित खरमनचक इलाके में रविवार को एक निजी भूमि पर अंडरग्राउंड बेसमेंट की खुदाई के दौरान हथिया नाले की दीवार टूट गई। इसकी वजह से नाला का सारा पानी अंडरग्राउंड के लिए किए गए गड्ढे में भर गया। जिसकी वजह से वहां कार्य कर रहे मजदूरों को आनन फानन में वहां से निकलना पड़ा। स्थानीय पार्षद ने इसकी शिकायत नगर निगम के वरीय पदाधिकारियों से की। बता दें कि नगर आयुक्त ने पूर्व में ही इसको लेकर नगर निगम की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने पर मरम्मति के साथ जुर्माना वसूलने की व्यवस्था बनाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।