Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMajor Haul of Foreign Liquor in Parora Village One Smuggler Arrested
पूर्णिया : विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

पूर्णिया : विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप:

केनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित परोरा गांव

Sep 11, 2025 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

केनगर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के वार्ड संख्या-11 स्थित परोरा गांव में केनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि परोरा गांव में एक व्यक्ति विदेशी शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना की जांच के लिए पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया और गांव में निर्धारित ठिकानों पर अभियान चलाया। छापेमारी में कुल 29 लीटर 500 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष ने बताया कि विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर प्रभाष साह का पुत्र बिट्टू कुमार है। उसे आवश्यक कार्रवाई करने के बाद गुरूवार को जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, पुलिस पदाधिकारी अजीत चौधरी, उमाशंकर गुप्ता एवं अन्य सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।