अररिया: नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

Apr 05, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कोशी प्रदेश के उर्लाबारी थाना पुलिस ने नशीली दवा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 26,065 पीस प्रतिबंधित नशीली दवा, ब्राउन शुगर, गांजा, नगद राशि और मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अररिया: नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

जोगबनी। कोशी प्रदेश अंतर्गत उर्लाबारी थाना पुलिस ने नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनो के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ, नगद राशि और अन्य सामग्री बरामद की है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय, विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार उर्लाबारी नगरपालिका वार्ड नंबर तीन से स्थानीय निवासी योगेंद्र तुम्हांग और कमल दहाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 26,065 पीस प्रतिबंधित नशीली दवा, आठ ग्राम ब्राउन शुगर, दो किलो 230 ग्राम गांजा, 22,270 नेपाली करंसी, तीन मोबाइल फोन तथा एक स्कूटी बरामद की गई।

पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मिली। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त थे। भारतीय सीमा से सटे कोशी प्रदेश के विभिन्न जिलों में नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उर्लाबारी में की गई यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।