दो नामचीन मिठाई दुकानों पर जिला स्तरीय टीम की रेड
जीरो माइल चौक से तीन बच्चे बाल श्रम के दलदल से निकाले गए मिठाई की

जिले में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को नवगछिया में बड़ी कार्रवाई की गई। जिला स्तरीय गठित ‘धावादल’ ने नवगछिया प्रखंड के जीरो माइल चौक पर स्थित दो प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडारों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान कड़ाही और बर्तनों के बीच अपना बचपन झोंक रहे तीन मासूमों को मुक्त कराया गया। पुलिस की मौजूदगी और अचानक हुई इस रेड से इलाके के अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर खिसकते नजर आए। इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व नवगछिया की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिता कुमारी ने किया। टीम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के तेज-तर्रार अधिकारियों को शामिल किया गया था।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना एक संज्ञेय अपराध है। पकड़े जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


