कटिहार: कटिहार रेल मंडल बनेगा देश का रणनीतिक रेलवे हब, चिकन नेक रूट पर तीसरी-चौथी लाइन

Apr 08, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कटिहार से चन्दन की रिपोर्ट कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार

कटिहार: कटिहार रेल मंडल बनेगा देश का रणनीतिक रेलवे हब, चिकन नेक रूट पर तीसरी-चौथी लाइन

कटिहार से चन्दन की रिपोर्ट कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर मीडिया को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के पांच मंडलों में कटिहार रेल मंडल सबसे महत्वपूर्ण है और इसे नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे का एंट्री प्वाइंट माना जाता है।महाप्रबंधक ने बताया कि कटिहार मंडल के अंतर्गत आने वाला चिकन नेक रेल रूट राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी बेहद अहम है। वर्तमान में इस रूट पर केवल दो रेल लाइनें हैं, जिससे पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में यात्री और माल परिवहन में परेशानी होती है।

इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस रूट को तीसरी और चौथी लाइन से जोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मालदा से लेकर न्यू जलपाईगुड़ी तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जिससे इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।अंडरग्राउंड रेलवे लाइन का ऐतिहासिक निर्णयमहाप्रबंधक ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड रेलवे लाइन बनाई जाएगी। यह परियोजना सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) क्षेत्र में लागू होगी और बागडोगरा तक भूमिगत ट्रैक बिछाने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है।कवच सिस्टम से बढ़ेगी सुरक्षारेलवे सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि आगामी दिसंबर तक मालदा से न्यू जलपाईगुड़ी रूट की सभी ट्रेनों में ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली लगा दी जाएगी। इससे ट्रेन दुर्घटनाओं में कमी आएगी और परिचालन अधिक सुरक्षित होगा।डबलिंग और नई रेल लाइन पर तेजीकटिहार मंडल में कई रेलखंडों पर दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कटिहार–कुमेदपुर और कटिहार–बारसोई रेलखंड मार्च तक डबल हो जाएंगेकटिहार–जोगबनी रेलखंड पर भी दोहरीकरण कार्य जारी है। अररिया–गलगलिया नई रेल लाइन को भी डबल करने की योजना हैराधिकापुर में बनेगा कोचिंग डिपोबारसोई–राधिकापुर रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए राधिकापुर में कोचिंग डिपो बनाया जा रहा है। इससे नई ट्रेनों के परिचालन और रखरखाव में सहूलियत होगी। वहीं, बालूरघाट में भी कोचिंग डिपो बनने से वह पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है।अमृत भारत योजना से बदलेगा कटिहार स्टेशनमहाप्रबंधक ने बताया कि कटिहार रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना से जोड़ा गया है। इसके तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत पूर्वी दिशा में नया एंट्री प्वाइंट बनेगा।प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ेगी। सभी प्लेटफार्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जाएंगे।सोलर प्लांट से होगी करोड़ों की बचतकटिहार स्टेशन पर 1.1 मेगावाट सोलर प्लांट शुरू किया गया है, जिससे हर साल करीब 1.4 करोड़ रुपये की बचत होगी। पूरे जोन क्षेत्र में अभी 31 मेगावाट बिजली सोलर से उत्पन्न हो रही है, जिसे 2026-27 तक 45-50 मेगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य है।वंदे भारत और हाई स्पीड ट्रेन की योजनामहाप्रबंधक ने संकेत दिया कि भविष्य में कटिहार मंडल को और वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकती हैं। जोगबनी और न्यू जलपाईगुड़ी में वंदे भारत ट्रेनों के मेंटेनेंस की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही गुवाहाटी तक हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना पर भी काम जारी है। गोल्डन कॉरिडोर परियोजना का सर्वे पूरा होने के बाद कार्य शुरू होगा।यात्रियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएंरेलवे अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। कर्मचारियों के लिए नए सामुदायिक भवन, स्टेडियम और सांस्कृतिक सुविधाओं को भी उन्नत किया जा रहा है। रेलवे कॉलोनी को नया रूप दिया जा रहा है।सभी ट्रेन को एक ही नंबर से चलना संभव नहींएक सवाल के जवाब में महाप्रबंधक ने कहा कि सभी ट्रेनों को एक ही प्लेटफार्म से चलाना संभव नहीं है। अप और डाउन लाइन को अलग-अलग प्लेटफार्म से संचालित करना ही सुरक्षा और समयबद्धता के लिए जरूरी है।ट्रेन परिचालन और अंतरराष्ट्रीय सेवाउन्होंने बताया कि कोविड के बाद अधिकांश ट्रेनों का परिचालन फिर शुरू हो चुका है। वर्ष 2025-26 में 2057 नए स्टॉपेज दिए गए और 21 नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। बांग्लादेश के साथ ट्रेन सेवा पर उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय विषय है और केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही सेवा बहाल होगी। मौके पर डीआरएम किरेन्द्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।