कटिहार: गंगा किनारे अवैध खनन स्थल से दो हाईवा जब्त

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार,एक संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारतल में गंगा नदी के किनारे हो

कटिहार: गंगा किनारे अवैध खनन स्थल से दो हाईवा जब्त

कटिहार,एक संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारतल में गंगा नदी के किनारे हो रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई मंगलवार रात संयुक्त रूप से की गई। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सीओ,जिला खनन पदाधिकारी एवं बरारी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि भंडारतल गांव के समीप गंगा नदी के पास अवैध खनन का कार्य चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अवैध खनन कार्य को तत्काल बंद कराया गया तथा मौके से खनन में प्रयुक्त दो हाइवा वाहन को जब्त कर लिया गया।

कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। एसपी ने कहा कि जिले में अवैध खनन, शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गंगा नदी क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आगे भी नियमित रूप से छापेमारी जारी रहेगी। एसपी ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।