बांका: भक्ति और श्रद्धा के साथ सलैया गांव में तीन दिवसीय सूर्य उपासना महापर्व ‘डाला पाठा’ सम्पन्न
चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के चान्दुआरी पंचायत अंतर्गत सलैया

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के चान्दुआरी पंचायत अंतर्गत सलैया गांव में आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां तीन दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व ‘डाला पाठा’ रविवार को विधिवत और भक्तिभाव से सम्पन्न हो गया। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण व्याप्त रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व में भाग लिया। पर्व के दौरान आचार्य पंडित चन्दन पाण्डेय एवं पूजक नवीन यादव के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सूर्य देव की आराधना की गई। विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन एवं स्तुति पाठ किया गया। मंत्रों की पवित्र ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की मंगलकामना के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना की। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेष रूप से महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए डाला सजाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। गांव की गलियों में भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही। सलैया के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी इस पर्व को लेकर गहरा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु अन्य गांवों से भी यहां पहुंचकर पूजा में शामिल हुए। इससे क्षेत्र में सामूहिकता और धार्मिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ। पर्व की पूर्णाहुति के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



