Bhagalpur News: पूर्णिया: आज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: पूर्णिया में 6 अक्टूबर को 9 बजे से 3 बजे तक लाइनबाजार पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य के कारण 11 केवी फीडर शटडाउन रहेंगे। इससे राजनगर, रामबाग, हनुमानबाग, प्रोफेसर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होगी।

Bhagalpur News: पूर्णिया। 6 अक्टूबर को लाइनबाजार पीएसएस में अत्यावश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर 11 केवी रामबाग फीडर, 11 केवी बालूघाट और 11 केवी इमर्जेंसी फीडर सुबह 9 बजे से सायं 3 बजे तक शटडाउन में रहेंगे। जिससे राजनगर, रामबाग, हनुमानबाग, प्रोफेसर कॉलोनी, ड्राइवर टोला, एस एन एस वाई रोड, राम रतन जी नगर, बिहार टॉकीज रोड के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से सायं 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बाधित रहेगी।

