महाशिवरात्रि के दिन घरों मे दीपक जलाने की अपील

Feb 09, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि की सफल आयोजन को लेकर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर के प्रांगण

महाशिवरात्रि के दिन घरों मे दीपक जलाने की अपील

महाशिवरात्रि की सफल आयोजन को लेकर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर के प्रांगण में महंत प्रेमानंद गिरी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि समारोह के आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजन समारोह का आयोजन धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन नगरवासी से अपने-अपने घरों में पांच दीपक जलाने की अपील की गई। मंदिर के प्रांगण में रात्रि शिव विवाह, शिव जागरण एवं सुनिल छैला बिहारी का भक्ति संगीत की प्रस्तुति का आयोजन होगा। बारात में शामिल सभी झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही साथ निर्णायक मंडली में अध्यक्ष महंत प्रेमानंद गिरी, सचिव निरंजन कुमार चौधरी एवं मुख्य निर्णायक अन्य सदस्य को बनाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।