बांका: शिवरात्रि पर जिलेभर में भक्ति की धूम, दोपहर बाद निकलेगी भोले की झांकी व बारात बांका: शिवरात्रि पर जिलेभर में भक्ति की धूम, दोपहर बाद निकलेगी भोले की झांकी व बारातबांका: शिवरात्रि पर जिलेभर में भक्ति की धूम, दोपहर बाद निकलेगी भोले की झांकी व बारातबांका: शिवरात्रि पर जिलेभर में भक्ति की धूम, दोपहर बाद निकलेगी भोले की झांकी व बारातमहाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया
बांका जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भक्त शिवालयों में लंबी कतारों में जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर पूजा कर रहे हैं। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय है। शहर में बाबा भोले की झांकी और बारात निकाली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है।

बांका। बांका जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दोपहर बाद शहर में बाबा भोले की आकर्षक झांकी और भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा विशेष सजावट की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। प्रमुख मंदिरों के पास पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



