27 कुण्डीय महायज्ञ को लेकर सैंडिस कंपाउंड में धर्म ध्वज की स्थापना

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर में 19 से 30 अप्रैल तक महाशक्ति सनातन धर्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महालक्ष्मी पीताम्बरा सर्वविध 27 कुंडीय महायज्ञ की ध्वजा स्थापना रविवार को बूढ़ानाथ मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि की उपस्थिति में की गई। कई प्रमुख लोग इस अवसर पर मौजूद थे।

27 कुण्डीय महायज्ञ को लेकर सैंडिस कंपाउंड में धर्म ध्वज की स्थापना

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सैंडिस कंपाउंड में 19 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले महाशक्ति सनातन धर्म महोत्सव के अंतर्गत महाशक्ति महालक्ष्मी पीताम्बरा सर्वविध 27 कुंडीय महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम स्थल पर रविवार को यज्ञ धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। ध्वजा स्थापना कार्यक्रम बूढ़ानाथ मंदिर के महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य पंकज अथर्व, आचार्य जीवानंद त्रिक, मंदिर प्रबंधक वाल्मीकि और स्वामी आनंद जी, प्रेम शंकर त्रिक, राजेश कुमार, डॉ. अजय भारती, राकेश कुमार, शशिकांत झा, बलराम गोस्वामी, शशांक आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।