Bhagalpur News: सहरसा: शराब के नशे में चौकीदार से दुर्व्यवहार का आरोप

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सलखुआ के घोघसम गांव में महाल चौकीदार सुमन कुमार ने कुछ लोगों पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। चौकीदार ने कनरिया थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक अक्टूबर को हुई जब कुछ लोग शराब के नशे में चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे।

Bhagalpur News: सहरसा: शराब के नशे में चौकीदार से दुर्व्यवहार का आरोप

Bhagalpur News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम गांव में महाल चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महाल चौकीदार सुमन कुमार ने कनरिया थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कुछ लोगों पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया कि एक अक्टूबर की दोपहर वह अपने महाल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वे शराब के नशे में थे और थाना- पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, ऐसा कहते हुए चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार किया। चौकीदार ने थानाध्यक्ष से संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार ने लिखित आवेदन दिया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सहरसा: शराब के नशे में चौकीदार से दुर्व्यवहार का आरोप