ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरखरीक के सिहकुंड में महादलित महिला की हत्या

खरीक के सिहकुंड में महादलित महिला की हत्या

खरीक थाना क्षेत्र के कोसी नदी पार सिहकुंड गांव में सोमवार रात दबंगों ने योगनी राम की 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी की घर से खींचकर गोली मारकर हत्या दी गई। रविवार को महिला की बड़ी गोतनी राधा देवी और उसकी...

खरीक के सिहकुंड में महादलित महिला की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 25 Jul 2017 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

खरीक थाना क्षेत्र के कोसी नदी पार सिहकुंड गांव में सोमवार रात दबंगों ने योगनी राम की 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी की घर से खींचकर गोली मारकर हत्या दी गई। रविवार को महिला की बड़ी गोतनी राधा देवी और उसकी बेटी सुलेखा देवी को डायन कहकर डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया गया था। थाना प्रभारी सुदीन राम ने महिला के हत्या की पुष्टि की है। इधर, नवगछिया एसपी का मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था और डीएसपी का नंबर नोट रिचेवल बताया जा रहा था। देर रात डीआईजी विकास वैभव ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। खरीक थानेदार को मौके पर भेजा गया है। रविवार को स्थानीय पंचायत के वार्ड सदस्य बिन्देश्वरी मेहता के बेटे चंदन मेहता समेत अन्य लोगों ने डायन का आरोप लगाकर मां-बेटी को घर में घुसकर पीट दिया। था। महिला राधा देवी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए नवगछिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर के लोग घायल मां-बेटी को लेकर नवगछिया आए थे। नवगछिया के नदी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार शाम तक इलाज कराने गए लोग वापस घर नहीं लौटे थे। घर में गीता देवी अकेली थी। आरोप है कि दबंगों ने केस नहीं करने की धमकी दी थी। रात में गीता देवी को अकेली देख दबंग घर में घुस गए और खींचकर दियारा की ओर लेकर चले गए। रात दस बजे महिला की लाश मिली है। आरोप है कि गला दबाकर हत्या के बाद महिला को गोली मार दी गई। थानेदार ने कहा कि घटना कि सूचना मिली है। महिला कि हत्या गला दबाकर या गोली मारकर हुई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। कोसी नदी में बाढ़ के कारण सिहकुंड गांव जाने में पुलिस को परेशानी हो रही है। इधर, देर रात तक महिला का दामाद नाथनगर से हिन्दुस्तान कार्यालय को फोनकर मदद की गुहार लगा रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें