ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमहाविष्णु यज्ञ के समापन पर महाआरती का हुआ आयोजन

महाविष्णु यज्ञ के समापन पर महाआरती का हुआ आयोजन

कहलगांव। संवाद सूत्र सनोखर के नारायणवाटी में चल रहे नौ कुंडीय महाविष्णु यज्ञ का...

महाविष्णु यज्ञ के समापन पर महाआरती का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 10 Apr 2021 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

कहलगांव। संवाद सूत्र

सनोखर के नारायणवाटी में चल रहे नौ कुंडीय महाविष्णु यज्ञ का शनिवार को समापन हुआ। यज्ञ के समापन के मौके पर पास के शिवगंगा में महाआरती का आयोजन किया गया। वृंदावन के आचार्य अभ्यानंद अभिषेक शास्त्री के सान्निध्य में महाविष्णु यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा के समापन के मौके पर आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा। संध्या समय बनारस की तर्ज पर गंगा महाआरती का दिव्य आयोजन किया गया। महाप्रसाद का श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। बनारस के आचार्य आशूतोष मिश्र, यज्ञाचार्य त्रिभुवन झा तथा नयन तिवारी ने यज्ञ के महत्व को विस्तार से लोगों को बताया। पूर्णाहुति के समय बंदों की टोली भी वहां पहुंच गई जिसे प्रसाद दिये गये तथा लोगों ने श्रद्धा से शीष भी नवाये।व्यवस्था में प्रदीप साह, नीतेश, जवाहर, नीरज, अंकुश, रवि, जितेंद्र, दीपक आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें