Bhagalpur News: लखीसराय :घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, छह नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: - आंख, सिर और छाती पर लाठी-डंडे व ईंट से मारने का आरोप, सदर

Bhagalpur News: लखीसराय :घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, छह नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी

Bhagalpur News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर वार्ड संख्या 13 निवासी माधुरी देवी ने अपने पति विद्यासागर चौधरी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में छह नामजद समेत दो-तीन अज्ञात लोगों पर पति को जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है। थाना अध्यक्ष को दिए आवेदन में माधुरी देवी ने बताया है कि 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे उनके पति विद्यासागर चौधरी घर लौट रहे थे। इसी दौरान सकलदेव यादव, रामदेव यादव, कुणाल कुमार, राकेश यादव, सचिन कुमार, कृष्ण यादव सहित दो-तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडे, ईंट और लोहे के पंजे से उनके पति की आंख, सिर और छाती पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के बाद विद्यासागर चौधरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवेदन के अनुसार, चिकित्सक ने उनके सिर और छाती में गंभीर चोट बताई है। छाती की हड्डी टूट जाने की बात भी कही गई है। घायल को सांस लेने के साथ ही खाना-पीना में परेशानी होने का उल्लेख आवेदन में किया गया है। माधुरी देवी ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके पति के गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद आरोपितों द्वारा उनके पति और परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की बात कही गई है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: लखीसराय :घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, छह नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी