ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबिहार: मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने गश्त पर निकले एएसआई को गोली मारी-Video

बिहार: मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने गश्त पर निकले एएसआई को गोली मारी-Video

मधेपुरा में बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि उन्हें अब पुलिस का भी कोई डर नहीं है। दरअसल मुरलीगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर कला चौक पर बदमाशों ने एक एएसआई को गोली मार...

बिहार: मधेपुरा में बेखौफ बदमाशों ने गश्त पर निकले एएसआई को गोली मारी-Video
मधेपुरा, निज संवाददाता।Thu, 31 Oct 2019 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मधेपुरा में बदमाश कितने बेखौफ हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि उन्हें अब पुलिस का भी कोई डर नहीं है। दरअसल मुरलीगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर कला चौक पर बदमाशों ने एक एएसआई को गोली मार दी। संयोगवश गोली एएसआई श्यामदेव ठाकुर के दाहिने पैर में लगी है। मामले में भाग रहे बदमाशों में से एक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।

 जानकारी के मुताबिक एएसआई कमांडो के एक जवान के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। हरिपुरकला चौक पर कुछ संदिग्ध युवकों को देख एएसआई उनसे पूछताछ करने लगे। इसी दौरान उन बदमाशों में से एक ने उनपर फायरिंग कर दी।

घायल एएसआई को मुरलीगंज अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मधेपुरा रेफर कर दिया गया। मामले में एसपी संजय कुमार ने घायल एएसआई का हालचाल लेने के बाद गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ शुरू कर दी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें