ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरअस्पताल से छुट्टी मिलते ही बच्ची से दुष्कर्म में मदरसा संचालक गिरफ्तार

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बच्ची से दुष्कर्म में मदरसा संचालक गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत हबीबपुर थाने के खिलाफतनगर के मदरसा संचालक हाफिज मो. गुलफराज को महिला थाने की पुलिस ने सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे कोर्ट में...

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बच्ची से दुष्कर्म में मदरसा संचालक गिरफ्तार
भागलपुर, वरीय संवाददाता।Mon, 24 Sep 2018 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत हबीबपुर थाने के खिलाफतनगर के मदरसा संचालक हाफिज मो. गुलफराज को महिला थाने की पुलिस ने सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। अपहरण के मामले को लेकर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया।

15 सितंबर की रात मदरसा संचालक के साथ लोगों ने मारपीट की थी और अगले दिन सुबह से ही वह रहस्यमय ढंग से लापता था। 18 सितंबर की रात रेलवे स्टेशन से उसे बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इसके पहले ही मदरसा में पढ़ने वाली एक बच्ची ने उसपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

महिला थानेदार स्वयंप्रभा ने बच्ची की मां के बयान पर मो. गुलफराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बच्ची का पास्को के विशेष कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। आरोप लगाया कि 15 दिन पहले मदरसा संचालक ने बच्ची को घर बुलाकर 20 रुपए दिया था। पहले झाड़ू लगाने को कहा और कमरे में में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

महिला थानेदार ने कहा कि हबीबपुर थाने में मदरसा संचालक के अपहरण की पहले रिपोर्ट दर्ज हुई है। घायल रहने के कारण कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराया गया था। बच्ची से दुष्कर्म मामले में मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें