पूर्व में किए गए बुकिंग की भी डिलीवरी लेने पर लागू होंगी एलपीजी की नई दरें
एलपीजी की डिलीवरी के 21 दिन बाद फिर होती थी बुकिंग, अब बढ़कर 25 दिन

भागलपुर, वरीय संवाददाता। तेल की कीमतों में उछाल और किल्लत को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच शनिवार से एलपीजी सिलेंडर के दर में वृद्धि कर दी गई है। शनिवार से लागू नहीं दरों के अनुसार अब 950.50 रुपये में मिलने वाले घरेलू गैस सिलेंडर अब 1010.50 रुपये कर दिया गया है। यानी कि एलपीजी सिलेंडरों की दरों में 60 रुपये का उछाल आया है। बढ़ी दरों को लेकर शहरवासियों में कंफ्यूजन की स्थिति देखी गई। एलपीजी एजेंसियों में लोग पहुंच कर और फोन लगाकर इस बात की जानकारी लेना चाह रेह थे कि पूर्व में की गई एलपीजी की बुकिंग होने के बावजूद होने वाली डिलीवरी पर नई दरें लागू होंगी या नहीं।
इन सारी बातों पर जवाब देते हुए इंडेन के भागलपुर सेल्स हेड गौतम कुमार ने बताया कि पूर्व में कराई गई बुकिंग के बाद अगर शनिवार या इसके बाद डिलीवरी दी जाएगी तो उस पर नई दरें लागू होंगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने बुकिंग के वक्त ही ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है तो उन्हें वेंडर या एजेंसी को बढ़ाए गए शुल्क को पूर्व में किए गए पेमेंट के डिफरेंस का भुगतान करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में एलपीजी की डिलीवरी के 21 दिनों के बाद ही लोग दूसरे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करा सकते थे, पर शनिवार से लागू हुए नए नियमों के अनुसार अब डिलीवरी लेने के 25 दिनों बाद ही सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


