कहलगांव नगर के सहयोग शिविर में मात्र सात आवेदन प्राप्त

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड 1, 2 और 4 में सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया, लेकिन अपेक्षित जनभागीदारी नहीं दिखी। केवल सात आवेदन मिले, जो जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य समस्याओं से जुड़े थे। शिविरों में अधिकारियों की उपस्थिति रही, लेकिन प्रचार के अभाव और गर्मी के कारण लोगों की कम उपस्थिति रही।

कहलगांव नगर के सहयोग शिविर में मात्र सात आवेदन प्राप्त

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत कहलगांव के वार्ड संख्या 1, 2 एवं 4 में आयोजित सहयोग शिविरों में अपेक्षित जनभागीदारी नहीं दिखी और केवल सात आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि मापी एवं सफाई संबंधी समस्याओं से जुड़े थे। वार्ड एक एवं दो के लिए खेमानी स्कूल तथा वार्ड चार के लिए आश्रय भवन में शिविर आयोजित किया गया। खेमानी स्कूल शिविर में कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी, जबकि वृद्धाश्रम भवन में प्रधान सहायक देवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। शिविर में लोगों की कम उपस्थिति का कारण पर्याप्त प्रचार-प्रसार का अभाव एवं भीषण गर्मी को माना जा रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने दोनों शिविरों का निरीक्षण किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।