
मैट्रिक व इंटर के क्रैश कोर्स में छात्रों की संख्या बहुत कम
हिन्दुस्तान पड़ताल : फोटो स्कूल आने की बजाय मोटी फीस देकर ट्यूशन को
भागलपुर, वरीय संवाददाता। मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की बेहतर तैयारी को लेकर स्कूलों में स्पेशल कक्षा व क्रैश कोर्स आयोजित हो रहे हैं, लेकिन कक्षा में सेंटअप हो चुके छात्रों की संख्या बहुत कम है। इंटर परीक्षा का आयोजन दो फरवरी से और मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि सेंटअप छात्रों को स्कूल में ही सभी विषयों के ऑब्जेक्टिव व सब्जेक्टिव प्रश्नों का नियमित रिवीजन कराएं। हर विद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हों, इसके लिए छात्रों की तैयारी में शिक्षक मदद करें।
निर्देश के बावजूद विद्यालयों में कहीं आधे तो कहीं आधे से भी कम मैट्रिक के छात्र आ रहे हैं। वहीं इंटर छात्रों की संख्या इससे भी कम है। क्रैश कोर्स में छात्रों की भागीदारी हो रही है या नहीं, इसको लेकर हिन्दुस्तान ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की पड़ताल की। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों को कई बार नोटिस भेजा गया है। लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। अभिभावक बताते हैं कि इंटर के विषयों की तैयारी के लिए ट्यूशन सेंटर को मोटी रकम जमा कर चुके हैं। यही स्थिति मैट्रिक के छात्रों की है। मामले पर जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार सुमन ने बताया कि डीएम ने भी दोनों परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की है। स्कूलों में नियमित रूप से स्पेशल कक्षा का आयोजन हो रहा है। छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर समीक्षा करेंगे। हाई स्कूल बरारी में 30 से 40 फीसदी उपस्थिति आरएचएमटीबी हाई स्कूल बरारी में मैट्रिक व इंटर के सेंटअप छात्रों की उपस्थिति आधे से भी कम है। विद्यालय के प्राचार्य गणेश चौधरी ने बताया कि कि उनके विद्यालय में मैट्रिक के 160 व इंटर के 200 परीक्षार्थी हैं। क्रैश कोर्स के लिए 30 से 40 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रहती है। सरकार को विद्यालय अवधि में कोचिंग संचालन को लेकर कड़े कानून बनाने की जरूरत है। विद्यालय में हर संसाधन रहने के बावजूद छात्र मोटी रकम जमा कर कोचिंग जा रहे हैं। नवस्थापित जिला स्कूल में आधे परीक्षार्थी आ रहे बड़ी खंजरपुर स्थित नवस्थापित जिला स्कूल के 65 विद्यार्थी मैट्रिक व 192 छात्र इंटर परीक्षा में शामिल होंगे। शुक्रवार को स्मार्ट क्लास में दोनों कक्षाओं के लिए क्रैश कोर्स का आयोजन हुआ। इंटर के छात्रों की संख्या आधी थी। वहीं मैट्रिक के कम छात्र थे। विद्यालय के प्राचार्य शरतचंद्र पांडेय ने बताया कि छात्रों को नियमित रूप से ऑब्जेक्टिव व सब्जेक्टिव प्रश्नों का अभ्यास कराया जा रहा है। सेंटअप हो चुके छात्रों को कक्षा में जुड़कर फायदा उठाना चाहिए। उनका रिजल्ट बेहतर होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




