ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरलोकसभा चुनाव 2019: मतदान के लिए 1800 पुलिसकर्मी और अफसरों की लगेगी ड्यूटी

लोकसभा चुनाव 2019: मतदान के लिए 1800 पुलिसकर्मी और अफसरों की लगेगी ड्यूटी

लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय बल के अलावा 1800 सौ पुलिसकर्मी और अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों से पदस्थापित पुलिसकर्मी और अफसरों की सूची मांगी है। प्रथम चरण के चुनाव 11...

लोकसभा चुनाव 2019: मतदान के लिए 1800 पुलिसकर्मी और अफसरों की लगेगी ड्यूटी
भागलपुर | वरीय संवाददाताMon, 25 Mar 2019 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय बल के अलावा 1800 सौ पुलिसकर्मी और अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों से पदस्थापित पुलिसकर्मी और अफसरों की सूची मांगी है। प्रथम चरण के चुनाव 11 अप्रैल से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 

सभी मतदान केन्द्र भवनों पर केन्द्रीय बल की तैनाती
पिछले चुनाव के आधार पर पुलिसकर्मियों की मांग की जा रही है। सभी मतदान केन्द्र भवनों पर केन्द्रीय बल की तैनाती होगी और बूथ से लेकर मतदाताओं को कतार में लगाने का काम डीएपी जवानों द्वारा की जाएगी। पिछले चुनाव में रोहतास जिला बल से 176 अफसर, 380 पुलिसकर्मी, जहानाबाद जिले से 105 अफसर, 357 पुलिसकर्मी, औरंगाबाद जिले से 134 अफसर, 447 पुलिसकर्मी और अरवल जिले से छह अफसर व 191 पुलिसककर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

जिला बल में पुलिस कर्मियों की संख्या कम
वहीं भागलपुर से दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 762 सिपाही, 96 दारोगा, 120 एएसआई और 130 हवलदार को चुनाव ड्यूटी के लिए भेजा गया था। लेकिन इसबार जिला बल में पुलिस कर्मियों की संख्या कम है। एक अधिकारी के मुताबिक स्वीकृत बल के मुकाबले 60 से 70 प्रतिशत जवान और अफसरों को ड्यूटी में दूसरे जिले भेजा जाएगा। वहीं भागलपुर के लिए पिछले चुनाव के अनुसार पुलिस बल और अफसर मुख्यालय से मांगा जाएगा।

जिले में तैनात पुलिस बल 
सिपाही      1078
इंस्पेक्टर      29
दारोगा      257
एएसआई      192
हवलदार      114 

बॉडीगार्ड व थाने से पुलिसकर्मी बुलाए जाएंगे पुलिस केंद्र 
जिला बल के सात सौ जवान और तीन सौ अफसर थानों से लेकर वीआईपी सुरक्षा में लगाए गए हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में उन्हें पुलिस केन्द्र बुला लिया जाएगा। एक हजार होमगार्ड जवानों को थानों से विधि व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा। इसके लिए डीएम से पत्राचार किया गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें