Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLockdown at Sandis South Gate Public Protests Against Access Restrictions

अभी से ही गेट के बगल के पैसेज पर जड़ दिया ताला, पार्किंग होकर आते जाते रहे लोग

भागलपुर में सैंडिस के दक्षिणी मुख्य द्वार पर पैदल पैसेज पर ताला लटका मिला। लोग गार्ड से गेट खोलने की मांग करते रहे, लेकिन गार्ड ने पार्किंग गेट से आने की सलाह दी। लोग विरोध कर रहे थे, लेकिन कोई अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 8 Aug 2025 05:14 AM
share Share
Follow Us on
अभी से ही गेट के बगल के पैसेज पर जड़ दिया ताला, पार्किंग होकर आते जाते रहे लोग

भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रवेश शुल्क लगाए जाने से पहले ही सैंडिस के दक्षिणी मुख्य द्वार पर बने पैदल पैसेज पर गुरुवार शाम ताला लटका हुआ मिला। वहां पहुंचने वाले लोगों ने जब उक्त पैसेज पर लगे गेट को खोलने की बात गार्ड से कही तो गार्ड ने उन्हें पार्किंग के गेट से होकर आने की नसीहत दे डाली। इस पर लोगों ने विरोध भी जताया पर लोगों के पास सैंडिस में प्रवेश के लिए कोई और रास्ता भी नहीं था। लोगों ने अपना रास्ता बदला और पार्किंग जोन में घुसकर घूम कर सैंडिस में प्रवेश करते दिखे। पास में गन्ने की रस की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार ने कहा कि सुबह से ही इस पैसेज गेट पर ताला लटका हुआ है।

लोगों का कहना था कि अभी प्रवेश शुल्क या टिकट काउंटर चालू भी नहीं किया गया और दरवाजों को बंद किया जाने लगा। इस पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी की ओर से वर्तमान में किसी भी पैसेज गेट को बंद करने या लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए निर्देश नहीं दिया गया है। अगर ऐसा किया जा रहा है तो एजेंसी को इसके लिए हिदायत दी जाएगी। टेंडर में चयनित एजेंसी के साथ एग्रीमेंट होने के बाद ही इस पर अग्रतर निर्णय लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।