Bhagalpur News: सावन में अपने घर कमाने लौट रहे परदेशी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: सुल्तानगंज में कांवरिया पथ पर दुकानदार और काम करने वाले स्थानीय लोग सावन में घर लौट रहे हैं। ये लोग श्रावणी मेला के उद्घाटन के बाद कांवरियों के लिए सेवा देने और रोज़गार पाने के लिए आते हैं। सावन में वे दो महीने तक दुकान लगाकर उपार्जन करते हैं।

Bhagalpur News: सावन में अपने घर कमाने लौट रहे परदेशी

Bhagalpur News: सुल्तानगंज। कांवरिया पथ में दुकान लगाने या फिर दुकान में काम करने के उद्देश्य से स्थानीय लोग जो परदेस में कमाने जाते हैं वो अपने घर सावन में कमाने के लिए लौटने लगे हैं। श्रावणी मेला में उद्घाटन के बाद कांवरियों का महारैला चलने लगेगा। सावन में लोगों को स्वरोजगार कांवरिया पथ पर मिलता है। सावन में कमाने प्रदेश से घर वापस आ रहे संदीप, सुमन, सौरभ, वाल्मीकि सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि प्रदेश में रहकर मजदूरी, प्राइवेट में काम करते हैं, लेकिन सावन के महीने में हमलोग अपने घर आकर कांवरियों की सेवा में दुकान लगाकर दो महीने तक कुछ उपार्जन भी कर लेते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।