खगड़िया : मेधावी छात्र व छात्राओं को पंचायत मुखिया ने किया सम्मानित
महेशखूट के पकरैल पंचायत में मुखिया अरुण कुमार साह ने टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। रूपम कुमारी ने 450 अंक प्राप्त किए, जबकि लखन कुमार और अविनाश कुमार ने 425 अंक हासिल किए। अनिश कुमार ने 392 अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुखिया ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

महेशखूट। गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुखिया अरुण कुमार साह ने अपने पंचायत के टॉपर बिन्दटोली निवासी जवाहर सिंह की पुत्री रूपम कुमारी को 450 व लखन कुमार तथा अविनाश कुमार को 425 अंकसंयुक्त रूप से मिलने पर संम्मानित किया। मिला जो स्कूल में दुसरे स्थान पर रहा। अनिश कुमार को 392 अंक प्राप्त हुआ। उसे तीसरा स्थान मिला। सभी को मुखिया अरुण कुमार साह ने संम्मानित करने के बाद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य व शिक्षक देश के निर्माता होते है। शिक्षा के प्रति लोगों को सजग रहने की जरूरत है। छात्रों अपने कड़ी मेहनत से अपना भविष्य संभालने में लगे है।
शिक्षित पंचायत बनाने में सभी की सहयोग की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


