Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLocal Shopkeepers Protest Drain Construction Near Central Library in Jamui
जमुई : जलनिकासी की जरूरत नहीं, नप बनवा रहा नाला

जमुई : जलनिकासी की जरूरत नहीं, नप बनवा रहा नाला

संक्षेप:

जमुई में स्थानीय दुकानदारों ने नगर परिषद द्वारा केन्द्रीय पुस्तकालय के सामने नाला निर्माण कार्य की अनुमति देने के खिलाफ विरोध जताया है। दुकानदारों ने कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता को आवेदन देकर इस कार्य को रोकने की मांग की है, यह कहते हुए कि यह सरकारी राशि का दुरुपयोग है।

Mon, 1 Dec 2025 05:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जमुई। निज प्रतिनिधि शहर स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय के जमीन पर बने दुकान के आगे नगर परिषद द्वारा नाला निर्माण कार्य की अनुमति देने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया है। इस लेकर दुकानदारों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता को आवेदन देकर इस कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। ईओ को दिये गये आवेदन में दुकानदार संतोष कुमार, घनश्याम प्रसाद, रंजीत कुमार, संजय कुमार जमुआर, जंग बहादुर सिंह, शशिभूषण सिंह, महेश प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक कुमार, किशोरी साह, इंद्रदेव प्रसाद, रंजन कुमार सिंह, रवीन्द्र नाथ द्विवेदी, राजेश कुमार, बसंत कुमार, अशोक कुमार यादव, मनोज आंनद तथा सुरेश साह ने बताया है कि केन्द्रीय पुस्तकालय के तीनों साइड में सिर्फ दुकान का निर्माण करवाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्तमान में इस जगह पर एक भी आवास नहीं है और न ही भविष्य में होगा। इसके बावजूद इस जगह पर नाला निर्माण कार्य का कराना सरकारी पैसे का बंदरबांट जैसा है। इस जगह पर नाला निर्माण होने से नगर परिषद क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कोई फायदा नहीं होगा। नाला निर्माण से सिर्फ सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा। दुकानदारों ने बताया है कि वर्षा पूर्व राजकीय बुनियादी विद्यालय की ओर बने केन्द्रीय पुस्तकालय के दुकान के आगे जबरदस्ती नाला का निर्माण करवाया गया था उक्त नाला का आज तक कोई उपयोग नहीं हो पाया और सरकारी राशि का बंदरबांट कर लिया गया। दुकानदारों ने डीएम श्री नवीन, ईओ प्रियंका गुप्ता से इस नाला निर्माण कार्य को रद्द करने की मांग की है। दुकानदारों द्वारा आवेदन की प्रतिलिपि बिहार सरकार के खेल एवं आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह, डीएम नवीन, नगर अध्यक्ष मो हलीम तथा केन्द्रीय पुस्तकाल के अध्यक्ष को दिया है।