Local Residents Oppose Underpass Construction at Bhikhanpur Railway Gate भीखनपुर में बन रहे अंडरपास पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLocal Residents Oppose Underpass Construction at Bhikhanpur Railway Gate

भीखनपुर में बन रहे अंडरपास पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

सीनियर डिविजनल इंजीनियर 2 को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार भागलपुर, कार्यालय

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 30 Aug 2025 04:50 AM
share Share
Follow Us on
भीखनपुर में बन रहे अंडरपास पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भीखनपुर रेलवे गुमटी संख्या 1 और 2 पर बन रहे अंडरपास पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों ने इस बाबत शुक्रवार को सीनियर डिविजनल इंजीनियर 2 को आवेदन देकर इस मामले में पहल करने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जितनी लंबाई, चौड़ाई और उंचाई का अंडरपास बनाया जा रहा है। उसमें में छोटे चार चक्का वाहन भी सही तरीके से प्रवेश नहीं कर पाएगा। ऐसे में इमरजेंसी में एंबुलेंस भी नहीं गुजर पाएगी। जबकि भीखनपुर में दो लाख से अधिक की आबादी रहती है और सभी के आने-जाने का एकमात्र रास्ता यही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते रेलवे के अधिकारी अंडरपास की लंबाई चौड़ाई नहीं बढ़ाएंगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में आईओडब्लू ओपी भगत ने बताया कि भीखनपुर रेलवे गुमटी के पास बन रहे अंडरपास नियमानुसार बनाया जा रहा है। इस अंडरपास में चार चक्का वाहन आसानी से प्रवेश कर जाएगा। इस मौके पर गौतम आनंद, निखिलेश कुमार, पन्ना सिंह, राम कुमार, शंकर प्रसाद चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।