Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsLocal Residents Face Issues Due to Poor Drainage and Road Conditions in Bhagalpur
हसनगंज में नाला निर्माण में अनियमितता का पार्षद ने लगाया आरोप

हसनगंज में नाला निर्माण में अनियमितता का पार्षद ने लगाया आरोप

संक्षेप:

वार्ड पार्षद ने नगर निगम के आयुक्त को दिया ज्ञापन

Dec 31, 2025 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम वार्ड नंबर 45 के हसनगंज रोड में नाला के पानी निकासी, जर्जर सड़क, जलापूर्ति, साफ सफाई, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट समेत कई समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार के अभियान बोले भागलपुर के तहत स्थानीय लोगों से संवाद कर जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। वार्ड 45 के हसनगंज में बुडको द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत पार्षद से की गई। जिसपर मंगलवार को पार्षद ने बुडको के संवेदक से नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान बुडको के संवेदक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों द्वारा सवाल खड़े करने पर पार्षद ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर नाला निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की। वार्ड पार्षद धीरज कुमार ने बताया कि वार्ड 45 हसनगंज रोड में का नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें काफी लापरवाही बरती जा रही है। पूर्व में भी उनके द्वारा इसकी लिखित शिकायत विगत 9 अक्टूबर को की गई थी। लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। स्थानीय लोगों की लगातार मिल रही शिकायत को देखते 30 दिसंबर को उन्होंने बुडको द्वारा गलत तरीके से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का जब विरोध किया तो उनके साथ बुडको के संवेदक और उसके सहयोगी अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट करने पर उतारू हो गये। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्य में गलत निर्माण का विरोध करना उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन काम में सुधार करने की बजाय बदसलूकी करना ठीक नहीं है। जनता द्वारा चुनकर आये पार्षदों द्वारा अनियमितता पर सवाल खड़े करने पर संबंधित निर्माण एजेंसी या संवेदक द्वारा बदसलूकी करना पार्षदों के सम्मान और प्रतिष्ठा को धूमिल करने जैसा है। उन्होंने नगर आयुक्त से संवेदक के कार्य की उच्चस्तरीय जांच निगरानी टीम द्वारा कराने की मांग की है। ताकि सरकार के पैसे का सही उपयोग होने के साथ आम जनता को उसका उचित लाभ मिले।