Bhagalpur News: खुले में कूड़ा डंपिंग से परेशान लोगों ने नगर आयुक्त से की शिकायत
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर के उर्दू बाजार रोड पर महादलित टोला के पास खुले में कूड़ा फेंके जाने से स्थानीय लोगों को समस्याएं हो रही हैं। एक निवासी ने नगर निगम से शिकायत की है कि वार्ड संख्या 14 के सामने वार्ड संख्या 16 का कचरा दिनभर फेंका जा रहा है। उचित कूड़ा संग्रहण स्थल निर्धारित करने की मांग की गई है।

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। उर्दू बाजार रोड स्थित महादलित टोला के समीप खुले में कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। नवाब कोठी निवासी सैयद जावेद यूसुफ नकवी ने नगर निगम आयुक्त से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या 14 स्थित उनकी संपत्ति के सामने वार्ड संख्या 16 का कचरा दिनभर फेंका जा रहा है। उन्होंने आवासीय व शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए यहां कचरा डंप करने पर तत्काल रोक लगाने और शहर से दूर उचित कूड़ा संग्रहण स्थल निर्धारित करने की मांग की है।


