लखीसराय: अंग्रेजी शराब की बोतल व देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Mar 01, 2026 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सूर्यगढ़ा में स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के निर्देश पर शराब की छापेमारी की। 51 बोतलें 375 एमएल की व्हिस्की और 120 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। कारोबारी भागने में सफल हो गया, जबकि सुमित कुमार और गणेश कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को लखीसराय जेल भेजा गया।

लखीसराय: अंग्रेजी शराब की बोतल व देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों मो . आलम तथा रविकांत की मदद से अंग्रेजी शराब की बोतलें एवं देसी महुआ शराब को रविवार को अलग-अलग स्थानों से छापेमारी में बरामद किया। पुलिस के अनुसार 51 बोतल 375 एमएल के व्हिस्की शराब की बोतल बरामद की गई। दूसरे थैले में भी 375 एमएल के ही 11 बोतल व्हिस्की बरामद की गई। कारोबारी भागने में सफल हो गया। वहीं अपर थानाध्यक्ष रविकांत की अगुवाई में 120 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। इसके कारोबारी कजरा थाना क्षेत्र के काशी टोला गांव के सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं दैत्या बांध के नजदीक सीताराम कोड़ा के पुत्र गणेश कोड़ा को 96 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कारोबारी सैदपुरा गांव की ओर जा रहा था। इस आशय की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपियों को लखीसराय जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।