लखीसराय: वाहन जांच में चार हजार वसूला जुर्माना

Feb 23, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सूर्यगढ़ा में स्थानीय पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान लगभग चार हजार रुपए जुर्माना वसूला। एसआई मो.आलम और अपर थानाध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में जांच की गई, जिसमें हेलमेट न पहनने और कागजात न रखने वालों के चालान काटे गए। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।

लखीसराय: वाहन जांच में चार हजार वसूला जुर्माना

सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे छोटे-बड़े वाहनों की जांच में करीब चार हजार रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। एसआई मो.आलम और अपर थानाध्यक्ष रविकांत के साथ पुलिस बल मौजूद थे। थाना चौक, बाजार और अन्य स्थानों पर दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले, वाहनों के उचित कागजात नहीं रखने वालों का चालान काटा गया और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए चालान काटा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।